बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों द्वारा आज एक महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया गया।
🔹 ग्राम गुट्टूम के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 03 नग स्मारकों को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया।
🔹 इसी क्रम में ग्राम नेण्ड्रा के जंगल में स्थित 01 अन्य माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।
माओवादियों द्वारा अपने संगठन के विचारों का प्रचार-प्रसार तथा भय का वातावरण बनाने हेतु इन स्मारकों का निर्माण किया गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनाया जा सके। पुलिस व सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण ऐसे अवैध एवं जनविरोधी ढाँचों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।









