Home चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय उपस्थिति में एमसीबी भाजपा...

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय उपस्थिति में एमसीबी भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन

11
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी:!छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ भारतीय जनता पार्टी नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन समारोह आज एफसीआई गोदाम के सामने, चैनपुर मनेंद्रगढ़ में विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, राज्य सरकार के मंत्री रामविचार नेताम व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी, विधायक रेणुका सिंह, भरतपुर-सोनहत विधायक तथा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले सहित भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ और उत्साह देखते ही बनता था
अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने भावुकता से भाजपा संगठन की यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि “कोई नहीं सोच सकता था कि इतने बड़े कार्यालय की नींव रखी जाएगी। संगठन ही राजनीति को गति देता है और संगठन के लिए कार्यालय अनिवार्य है। आप सभी की मेहनत और समर्पण से यह 2 एकड़ भूमि उपलब्ध हो सकी है‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का उद्बोधन – आज का दिन नव निर्माण का प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष चंपा पावले लगातार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे और हर बार यह कहा गया कि आपके आगमन पर यहां कार्यकर्ताओं में अलग ही स्फूर्ति दिखाई देगी उन्होंने कहा कि “एमसीबी भाजपा के लिए यह नव निर्माण का दिन है। वर्षों से प्रतीक्षित कार्यालय आज आकार ले रहा है। भाजपा जहां भी कार्यालय की नींव रखती है, वहां प्रदेश नेतृत्व उसे समय पर पूर्ण कर कार्यकर्ताओं को समर्पित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here