Home चर्चा में थोथा चना बाजे घन-घना, घुसपैठियों पर सांसद ने कितने प्रश्न पूछे

थोथा चना बाजे घन-घना, घुसपैठियों पर सांसद ने कितने प्रश्न पूछे

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

महेश पांच मिनट में ही बन गए ईसी प्रवक्ता
जगदलपुर। भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेसी राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के दावों को बल दे दिया है और वह चुनाव आयोग(ईसी) के प्रवक्ता बन गए हैं ,पांच मिनट में यह साबित कर दिया है,उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा है।
प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने सांसद महेश कश्यप को घुसपैठियों के मामलों को संसद के मंदिर पर नहीं उठाने पर उन्हें थोथा चना कहा तथा कहा है कि थोथा चना बाजे घन-घना।
श्री पानीग्राही ने सांसद महेश कश्यप ने बतौर लोकसभा प्रत्याशी बनकर इस मुद्दे को चुनाव में जोर शोर से उठाया कि घुसपैठियां (बंग्लादेशी व रोहिंग्या) बस्तर में भी बसें हैं और उनको खदेड़ा जाएगा लेकिन सांसद बनने के बाद महेश कश्यप ने इस मामले में एक भी प्रश्न सांसद में उठाया और इस डबल इंजन सरकार में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ एक भी मिटिंग नहीं की सिर्फ गाल बजाने से कुछ नहीं होगा बल्कि बस्तर से घुसपैठियों को भगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here