Home चर्चा में अकलतरा पुलिस ने सिलसिलेवार चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस ने सिलसिलेवार चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

54
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – निलेश सिंह 

थाना अकलतरा क्षेत्र में कस्तूरी ट्रेडर्स सहित सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।​ आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी सिक्के, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 ऑटो बरामद हुए।​

गिरफ्तार आरोपी: सुभाष रगड़े (21), अफरोज खान (30), राजेश सगड़े (40), अनिल साहू (34), सभी संजय नगर अकलतरा निवासी। आरोपी आधी रात सुनसान में सब्बल से ताला तोड़ चोरी करते, पूर्व रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते।​

प्रार्थी अर्चित अग्रवाल के घर से 21-22 नवंबर रात चोरी हुई, DVR हार्डडिस्क सहित माल ले गए; अन्य दुकानों में भी वारदात कबूल।​ साइबर टीम व थाना अकलतरा की विशेष टीम ने CCTV खंगालकर सफलता पाई, 2 आरोपी फरार।​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here