बालोद सिटीजन जर्नलिस्ट इरफान खान
बालोद –
दिनांक 26 नवंबर को बाल विहार पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। यह वही दिन था जब ‘हम भारत के लोग’ ने अपने संविधान को स्वीकार किया और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
डॉ. भीमराव अंबेडकर, जो संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे, हमारे संविधान के प्रमुख शिल्पकार माने जाते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों ने संविधान में निहित मूल अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी छात्रों को दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को विकसित करना था।









