Home मुख्य ख़बरें सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ी, बाजार में लौटी रौनक

सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ी, बाजार में लौटी रौनक

165
0

पिछले हफ्ते सोने और चांदी (Gold Silver Prices) दोनों की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, 21 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,146 रुपए थी.

एक हफ्ते में यह 3,445 रुपए बढ़कर 28 नवंबर को 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया (Gold Silver Prices). 17 अक्टूबर को यह 1,30,874 रुपए तक पहुंच गया था, जो अब तक का इसका सबसे अधिक दाम माना जाता है.

इसी तरह इस हफ्ते चांदी की कीमतों में भी तेज़ उछाल देखने को मिला. 21 नवंबर को एक किलो चांदी 1,51,129 रुपए में मिल रही थी, जो 28 नवंबर तक 13,230 रुपए बढ़कर 1,64,359 रुपए पर पहुंच गई. 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए प्रति किलो (Gold Silver Prices) के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here