Home चर्चा में Cyclone Ditwah : तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट — उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद, राहत-बचाव...

Cyclone Ditwah : तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट — उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद, राहत-बचाव शुरू

248
0
दक्षिण भारत तट पर साइक्लोन Ditwah के नज़दीक आने के चलते आज India Meteorological Department (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में रेड/ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
Chennai Airport और अन्य एयर-हैब्स ने तूफान की वजह से कम-से-कम 54 उड़ानों को रद्द कर दिया है। कई एयर-मार्ग प्रभावित हुए हैं, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा पर असर पड़ा है।
पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्री लहरों की चेतावनी के बीच स्थानीय प्रशासन ने पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम सहित तटीय क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। , तथा लोगों से बाहर निकलने से बचने का अनुरोध किया है।
इससे पहले यह तूफान पड़ोसी देश Sri Lanka में भारी तबाही मचा चुका है l वहाँ भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से 123 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, कई लापता हैं। तूफान के कारण लगभग 300 भारतीय यात्री (जिनमें तमिलनाडु के भी शामिल बताए गए हैं) कोलंबो हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
सरकारी एजेंसियाँ, राहत-बचाव टीमें और सेना-नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है। आम जनसेवकों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा न करें और तटीय इलाकों के पास न जाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here