Home चर्चा में टीबी मुक्त बस्तर की दिशा में सार्थक पहल

टीबी मुक्त बस्तर की दिशा में सार्थक पहल

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम टीबी मुक्त बस्तर, टीबी मुक्त छत्तीसगढ़, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जगदलपुर शहरी क्षेत्र में निक्षय मित्रों द्वारा दान में प्राप्त अतिरिक्त पोषण आहार फूड बास्केट शहर के 50 उपचारित टीबी मरीजों को वितरण किया गया। साथ ही टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ने हेतु जागरूक तथा प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के पार्षद रौशन सिसोदिया, आशा साहू, जोस्टिन भवानी एवं पूनम सिन्हा उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, नोडल अधिकारी डॉ. मैत्री, जिला प्रबंधक शहरी पीडी बस्तिया, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, प्रशांत श्रीवास्तव, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, एमटी एवं मितानिन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here