कोरबा, 30 नवंबर 2025: बजरंग दल कोरबा व न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वाकाथन सुबह 7:00 बजे घंटाघर से एन के एच सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वस्थ जीवन और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इसमें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मुख्य अतिथियों ने बैलून उड़ाकर स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ वाकाथन की शुरुआत की। नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का ने प्रतिभागियों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई।


नशा छोड़ चुके श्री अशोक राठौर ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कार्यक्रम में निधि अग्रवाल (न्यूट्रिशन एवं डाइटिशियन) और सचिन विश्वकर्मा (अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक) को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने एन के एच प्रबंधन और बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना की और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया।


मुख्य अतिथि गण:
श्री पवन कुमार सिंह, श्री जितेंद्र कुमार साहू, श्री नूतन सिंह ठाकुर, डॉक्टर शोभराज चांदनी, श्री अमरजीत सिंह, श्री राणा मुखर्जी, श्री विवेक मारकंडे, वाई के तिवारी, श्री एस एस गोविंद माधव।







