Home चर्चा में एसआईआर फार्म भरवाने घर घर जा रहे हैं पूर्व विधायक जैन

एसआईआर फार्म भरवाने घर घर जा रहे हैं पूर्व विधायक जैन

7
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर के वार्डों में लगातार सक्रिय हैं रेखचंद 
जगदलपुर। पूर्व कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बेहद संजीदा हैं। वे क्षेत्र के शहर के वार्डों एवं गांवों में घर घर जाकर लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और फार्म भरने में असमर्थ लोगों के फार्म स्वयं अपने हाथों से भर रहे हैं।
रेखचंद जैन कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर अमल करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि वास्तविक मतदाताओं के नाम जुड़ने से न चूक जाएं और फर्जी नाम न जुड़ पाएं। श्री जैन एसआईआर प्रकिया को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने ने मतदाताओं के नाम अपील भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि फॉर्म समय तिथि पर नहीं भरा तो वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। एसआईआर फॉर्म नहीं भरा तो वोट डालने का अधिकार खो देंगे। फॉर्म भरने अंतिम तिथि 4 दिसम्बर है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि देश भर में सरकार ने नया नियम लागू किया है। इसमें हर वोटर को अब एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है। अगर आपने यह फॉर्म तय समय में नहीं भरा, तो आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है और आप वोट डालने का अधिकार खो सकते हैं।

श्री जैन ने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया 4 दिसम्बर एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। सभी नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए अपने अपने परिवार के मतदाताओं का फॉर्म अवश्य भरें अन्यथा मतदाता सूची से नाम कट जाने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में तकलीफ होगी। एसआईआर के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने नगर प्रभारी गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, अमरनाथ सिंह, पार्षद जाहिद खान, गौतम पाणिग्रही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ऋषि निषाद, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, कमलेश पाठक,अल्ताफ खान गुड्डू, निर्मल लोढ़ा, जोहन सुता, असीम सुता, मतियस, ललित धनफूल के साथ नगर निगम क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड, कंगोली, प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, माता संतोषी वार्ड गुरु घासीदास वार्ड, रमय्या वार्ड दंतेश्वरी वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, वल्लभभाई पटेल वार्ड, कुशभाऊ ठाकरे वार्ड, अटल आवास में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में डोर टू डोर दौरा कर सभी नागरिकों से अपने अपने परिवार का फॉर्म भरने जनसंपर्क किया और जरूरतमंद लोगो का फॉर्म भी भरवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here