Home चर्चा में मन की बात कार्यक्रम का 128 वां संस्करण विधायक चैतराम अटामी व...

मन की बात कार्यक्रम का 128 वां संस्करण विधायक चैतराम अटामी व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा

19
0

दंतेवाड़ा 30 नवंबर | भाजपा बारसूर मण्डल के छिंदनार बूथ क्रमांक 22 में विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बहुप्रतीक्षित मन की बात कार्यक्रम का 128 वां संस्करण का प्रसारण भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता की उपस्थिति में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ के द्वारा देखा गया साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने भी उपस्थित होकर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा |

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की मन की बात कार्यक्रम न केवल एक संवाद का माध्यम है, बल्कि यह हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त प्रयास भी है।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम हमें प्रेरणा देती है कि हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में, हमें इन विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है और समाज में जागरूकता फैलानी है | इस दौरान भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here