Home चर्चा में ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल ने मनाया सांस्कृतिक पर्व उमंग 2025 विद्यार्थियों...

ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल ने मनाया सांस्कृतिक पर्व उमंग 2025 विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ संस्कारवान बनाएं…अधिवक्ता चितरंजय

7
0
सांस्कृतिक पर्व बच्चों में निहित प्रतिभाओं को निहारने का मंच… आयुष शर्मा 
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल सकरेली (बा.) के सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग में मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को निहारने और उन्हें प्रोत्साहित करने अवसर देता है ताकि देश के भविष्य नौनिहाल आगे चलकर देश समाज में हमारा नाम रोशन करें।
इन पलों में उपस्थित अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि वक्त की मांग है कि हम बच्चों को पाठ्यक्रम की शिक्षा प्रदान करने में साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाएं क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक की तारीफ करते हुए कि अत्यंत अल्प अवधि में विद्यालय ने अपने परिश्रम से अंचल में शिक्षा का अलख जगाने का सफल प्रयास किया है ।
विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य बंशीधर खांडे ने इस निजी विद्यालय के प्रदर्शन को तारीफ ए काबिल कहा तो वहीं शासकीय विद्यालयों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होने की पीड़ा जताई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के कर कमलों से विद्यादायिनी मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रीय गान के साथ हुआ तद पश्चात अतिथियों का तिलक चंदन तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया ।
इन पलों में अधिवक्ता सुरीत चंद्र, मालिक राम यादव,भूपेंद्र सिंह गौर, संतोष साहू, सरपंच, शिक्षक, मीडिया के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
विदित हो कि ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल सकरेली बा.के सांस्कृतिक आयोजन के पर्व उमंग अपरान्ह 12 बजे से प्रारंभ होकर करीब रात 10 बजे तक बच्चों ने शानदार एक से बढ़कर नृत्य, गीत एवं प्रहसन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अभिभावकों, अतिथियों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधक दुलीचंद साहू ने कहा कि भविष्य में भी आप सब बच्चों के प्रति प्रेम स्नेह और आशीर्वाद बनाएं रखेंगे विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, मोमेंटो प्रदान किया इसके साथ कक्षा 6वीं से 12वीं वीं प्रथम अवंतिका बंजारे, नंदनी कंवर, पूनम कुमारी पटेल, जयंती कुमारी पटेल, वर्षा यादव, प्रकाश पटेल, यशवंत प्रकाश श्रीवास निशांत कुमार गोंड़ द्वितीय। रागिनी मल्होत्रा, रागिनी सूर्यवंशी, शुभम गोंड, योगेश्वर पटेल, रिया साहू, प्रीति कंवर, तुषार यादव, सत्या नेताम तृतीय दुर्गेश पटेल, लाव्य कुमार राठौर, भारती गोंड़, प्रांजल साहू, त्रिवेश भारद्वाज, पायल साहू , देवेश कुमार यादव इसके  नवोदय विद्यालय में चयनित होनहार छात्र शिवम् साहू, MBBS. चयनित प्रिंस साहू का पुरस्कार देकर सम्मान किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here