Home चर्चा में एसआईआर को लेकर कांग्रेस की मुहिम को सफल बनाने में जुटे रेखचंद...

एसआईआर को लेकर कांग्रेस की मुहिम को सफल बनाने में जुटे रेखचंद जैन

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= लगातार जारी है नगर के वार्डों और गांवों में मुहिम =
जगदलपुर। एसआईआर प्रक्रिया पर निगरानी के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन लगातार सक्रियता पूर्वक काम कर रहे हैं। वे शहर-शहर, गांव- गांव और गली- गली में पहुंच कर मतदाताओं को प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव इस दिशा में भी नजर बनाए हुए हैं कि मतदाता सूची में फर्जी नाम न जुड़ने पाएं और वास्तविक मतदाताओं के नाम छूटने न पाएं।
इसी कड़ी में एसआईआर प्रक्रिया के बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रेखचंद जैन ने नगर प्रभारी गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, उमाशंकर शुक्ला, मोईन खान, कोमल सेना, शुभम यदु, राजेंद्र पटवा, बी. ललिता राव, सुषमा सुता, एस. नीला के साथ नगर निगम क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू सदर वार्ड, प्रतापदेव वार्ड, बालाजी वार्ड, राजीव गांधीवार्ड, संजय गांधी वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, सिविल लाइन, भगत सिंह वार्ड, लालबहादुर शास्त्री वार्ड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में डोर टू डोर दौरा कर सभी नागरिकों से अपने अपने परिवार का फॉर्म भरने प्रोत्साहित करते हुए जनसंपर्क किया। जरूरतमंद लोगो का फॉर्म भी भरवाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here