Home छत्तीसगढ़ CG NEWS : नेशनल हाइवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, BMO पर...

CG NEWS : नेशनल हाइवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, BMO पर FIR दर्ज

124
0

बैकुंठपुर-

नेशनल हाइवे पर गाड़ी रोककर जन्मदिन मनाना सोनहत के बीएमओ डॉ. अनित बखला को महंगा पड़ गया। सड़क के बीच कार खड़ी कर बोनट पर केक काटने और आतिशबाज़ी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की है।

मामला 28 नवंबर की रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरिया ज़िले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला अपने एक दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने जा रहे थे। इसी दौरान बैकुंठपुर के पास रामपुर तिराहा क्षेत्र में उन्होंने अपनी कार (CG 16 CR 0016) हाईवे के बीचोंबीच रोक दी। कार की बोनट पर केक रखकर जन्मदिन मनाया गया और आतिशबाज़ी भी की गई, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना पर नाराज़गी जताई। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद हाईवे पर इस तरह का स्टंट करने को लेकर पुलिस ने सख़्त रवैया अपनाया है। बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ डॉ. अनित बखला और उनके साथी के खिलाफ BNS की धारा 285, 288, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 और 177 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि हाईवे पर इस तरह गतिविधियां न सिर्फ़ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि लोगों की जान को भी जोखिम में डालती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here