Home चर्चा में डौंडी लोहरा ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्रों का अपर कलेक्टर ने किया...

डौंडी लोहरा ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्रों का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

1
0

सिटीजन जर्नलिस्ट इरफान खान –

बालोद –

अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने डौंडी लोहरा विकासखण्ड के रेंगाडबरी एवं भंवरमरा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों में मौजूद अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी कार्य को सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने दोनों केन्द्रों में अब तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा, ऑनलाइन टोकन की स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केन्द्रों में केवल साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी की जाए। साथ ही कोचियों एवं व्यापारियों से किसी भी प्रकार की अवैध धान खरीदी पर पूर्ण रोक लगाने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

श्री लकरा ने नोडल अधिकारी, प्राधिकृत अधिकारी एवं निगरानी दल के सदस्यों को सुबह समय पर केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, निगरानी दल के सदस्य एवं किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here