बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर- रतनपुर में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित डीएसपी हुकुम सिंह जी का 30 नवंबर 2025 को भव्य स्वागत हुआ। मां शारदा कोचिंग क्लासेस और द स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी के बच्चों के बीच उन्होंने युवाओं को अपने अनुभव साझा कर परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। हुकुम सिंह जी ने बताया कि वे पहले राज्य कर निरीक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं और दूसरे प्रयास में डीएसपी पद पर चयनित होकर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए पांच महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए: अनुशासन और निरंतरता बनाए रखना, सीमित स्रोतों से पढ़ाई करना, बार-बार रिवीजन करना, बीच में मेहनत न छोड़ना तथा ईमानदारी बनाए रखना। हुकुम सिंह जी ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है,


और लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।इस अवसर पर मां शारदा कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर लकेश यादव और द स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी की डायरेक्टर दीना तिवारी ने उनका स्वागत किया। हुकुम सिंह जी का यह आगमन रतनपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक क्षण साबित हुआ।ये संदेश युवाओं के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सही रणनीति अपनाकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए मार्गदर्शन देने का प्रयास है।










