Home चर्चा में खेल ग्राम पंचायत नलपावंड में बॉर्डर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट

खेल ग्राम पंचायत नलपावंड में बॉर्डर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट

45
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत नलपावंड में बॉर्डर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन नलपावंड की जनपद सदस्य धनमती कश्यप, सरपंच, पंचों व ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।जनपद सदस्य धनमती कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here