Home चर्चा में समोदा के खिलाड़ियों का परचम लहराया, क्वान की डो चैंपियनशिप में 14...

समोदा के खिलाड़ियों का परचम लहराया, क्वान की डो चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

172
0

सोमन साहू/आरंग –

आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित समोदा मार्शल आर्ट क्लब के 14 खिलाड़ियों ने अंबिकापुर में अयोजित 3री राज्य स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप में भाग लिया.सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 खिलाड़ियों यज्ञश्री सिन्हा,रोशनी साहू, गीताजंली साहू,किरण साहू,कुमकुम यादव,पूनम बंजारे,अपर्णा साहू ने स्वर्ण पदक और 7 खिलाड़ियों जागृति साहू,रोशनी साहू,खुशी साहू,गीतिका साहू,मंजूषा साहू,नेहा जांगड़े,अंजली साहू ने रजत पदक जीतकर आरंग विधानसभा के साथ साथ समोदा नगर पंचायत को भी गौरवान्वित किया है.समोदा मार्शल आर्ट क्लब प्रशिक्षिका रानी सगरवंशी ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी जम्मू कश्मीर में अयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगता में छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करेंगे.खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर समोदा के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नन्द कुमार साहू,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,समोदा मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी और विमल गिधौरे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here