Home चर्चा में कलश यात्रा के साथ हुई 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ उमड़ा...

कलश यात्रा के साथ हुई 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ उमड़ा आस्था का सैलाब।

19
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर सरगुजा।
शांति कुंज हरिद्वार( उत्तराखंड) की टोली एवं गायत्री परिवार लखनपुर के संयुक्त तत्वावधान में मां भगवती शर्मा जन्म शताब्दी पर राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 1 दिसम्बर 2025 से लखनपुर के हाई स्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम में आरंभ हुई। युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ट परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वन्दनीया माता जी भगवती देवी शर्मा के दिव्य एवं सूक्ष्म संरक्षण में ईश्वरीय योजना हमारी ऋषि प्रणीत भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ में पहले दिन सोमवार को प्राचीन राममंदिर (ठाकुर बाडी) से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें नगर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आये श्रद्धालु माताओं बहनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम दिवस नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल साक्षरता मिनी स्टेडियम पहुंची जहां सायं काल ध्यान साधना कलश स्थापना किया गया साथ ही
आद्धशक्ति
युगशक्ति पर संगीत प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित हुई ।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
द्वितीय दिवस 2 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 7 बजे देव पूजन 12 बजे भोजन महाप्रसाद एवं दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी 4 .30 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
तृतीय दिवस 03 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 08 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार शाम 5 बजे माता भगवती की जन्मशती प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप महायज्ञ आयोजित होगी। चतुर्थ दिवस 04 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 08 बजे गायत्री महायज्ञ एवं गुरू दीक्षा विवाह संस्कार पुसवन नामांकरण मुंडन विद्या आरंभ यज्ञोपवीत आदि विविध संस्कार का आयोजन होने उपरांत पूर्णाहुति एवं टोली विदाई के साथ महायज्ञ सम्पन्न होगी। कार्यक्रम के आयोजक गायत्री परिवार लखनपुर ने गायत्री महायज्ञ आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here