पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
आज सरपंच संघ जनपद पंचायत पेंड्रा द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक (मेडल) प्राप्त गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को जिन्होंने जिले के के साथ साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया उनका भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जनपद पंचायत पेंड्रा के सभा कक्ष में आयोजित किया गया वर्ष 2025-26 में रोहित कुमार ग्राम पनकोटा द्वारा दो स्वर्ण,एक रजत पदक , जन्तराम पनिका ग्राम सोनबचरवार द्वारा एक कांस्य पदक, कु. मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव द्वारा एक कांस्य पदक सभी 25 वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग स्वीमिंग प्रतियोगिता हैदराबाद (तेलंगाना) में प्राप्त करने पर एवं सुंदर सिंह कुशराम ग्राम आमगांव (बस्ती बगरा) को 37 वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता लुधियाना (पंजाब) में एक स्वर्ण पदक, प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए दिनेश सिंह दाऊ सचिव पैरा स्पोर्ट्स ने बतलाया कि सम्मान समारोह में निशांत तिवारी उपाध्यक्ष, लालचंद सोनवानी अध्यक्ष , पारस वासुदेव, दुर्गा वाकरे,श्यामवती, जानकारी पावले,अमोल सिंह, तेजकुमार ,चंद्र शेखर , अनिल धुर्वे, उपस्थित रहे















