Home चर्चा में गुरु पर्व माह देता है समता, सत्य और सदाचार का संदेश :...

गुरु पर्व माह देता है समता, सत्य और सदाचार का संदेश : राहुल भारद्वाज

16
0

रायपुर, 01 दिसंबर
सत्य, समानता और मानवीय मूल्यों के प्रतीक संत गुरु घासीदास बाबा के पावन स्मरण में आयोजित गुरु पर्व माह के अवसर पर जिला सतनामी समाज रायपुर के जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं उन्होंने कहा कि गुरु पर्व केवल उत्सव का समय नहीं, बल्कि गुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है।

राहुल भारद्वाज ने कहा कि सत्य, अहिंसा, समता और सदाचार—ये वे मूल तत्व हैं जिनके आधार पर गुरु घासीदास बाबा ने समाज को नई दिशा दी। आज की पीढ़ी को इन शिक्षाओं को अपनाकर समाज, प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु बाबा का उपदेश “मनखे-मनखे एक समान” समाज में समरसता और भाईचारा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करता है। यदि हम भेदभाव, कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों से मुक्त होकर सत्य व सदाचार पर आधारित जीवन जीएँ, तो समाज स्वतः सशक्त बनेगा।

राहुल भारद्वाज ने यह भी कहा कि गुरु पर्व माह आत्मचिंतन व आत्मसुधार का समय है। युवाओं को चाहिए कि वे नशा, हिंसा और कुप्रथाओं से दूर रहकर सकारात्मकता और सद्भाव अपनाएँ। गुरु घासीदास बाबा के मार्ग पर चलना ही समाज व राज्य के विकास की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु पर्व माह में गुरु घासीदास बाबा की शिक्षाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक समतामूलक, सदाचारी और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here