Home टेक्नोलॉजी हर नए स्मार्टफोन में अनिवार्य होगा ‘संचार साथी’ ऐप, सरकार का बड़ा...

हर नए स्मार्टफोन में अनिवार्य होगा ‘संचार साथी’ ऐप, सरकार का बड़ा साइबर सुरक्षा कदम

76
0

भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा को एक नया ढांचा देने के लिए बहुत बड़ा फैसला किया है. दूरसंचार विभाग यानी DoT ने आदेश जारी किया है कि अब भारत में बिकने वाला हर नया स्मार्टफोन संचार साथी ऐप के साथ ही आएगा. खास बात यह है कि यह ऐप फोन में पहले से इंस्टॉल होगा और इसे हटाया नहीं जा सकेगा. मौजूदा फोन में भी यह ऐप अनिवार्य अपडेट के जरिए डाला जाएगा. एप्पल (Apple), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo), वीवो (Vivo) सभी कंपनियों के फोन पर यह नियम लागू होगा.

यह फैसला उस समय आया है जब सरकार ने हाल ही में वॉट्सऐप, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को भी SIM लिंकिंग अनिवार्य करने का आदेश दिया है. यानी जिस SIM से आपका अकाउंट बना है, वही सक्रिय होना चाहिए. SIM बदलते ही ऐप तक पहुंच खत्म हो सकती है और वॉट्सऐप वेब जैसे फीचर हर छह घंटे में ऑटो लॉगआउट होंगे.

अब सरकार का फोकस सीधे स्मार्टफोन कंपनियों पर है. DoT ने कहा है कि सभी कंपनियां अगले 90 दिनों के भीतर नए फोन में संचार साथी को प्रीइंस्टॉल करें और यह ऐप सेटअप के दौरान ही दिखे. पुराने डिवाइस जो पहले ही बनकर बाजार में पहुंचे हैं, उनमें भी इसे अनिवार्य अपडेट के जरिए भेजना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here