Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक सम्पन्न

2
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। धर्म नगरी जगदलपुर शहर के राजीव गांधी वार्ड में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन विस्तार एवं कार्य को लेकर वार्ड बैठक आहूत की गई।

बैठक में नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने संगठन विस्तार, धर्मांतरण पर अपनी बात रखी और वार्ड में पदों की घोषणा की गई। वार्ड अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार, वार्ड मंत्री कैलाश पटेल, बजरंग दल वार्ड संयोजक शुभम यादव, वार्ड सतसंग प्रमुख हेमंत ठाकुर, वार्ड साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोज कश्यप, वार्ड गौरक्षा प्रमुख लक्ष्य सिंह ठाकुर मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, बजरंग दल नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, नगर सह गौरक्षा प्रमुख पवन राजा, अनिल शर्मा, संजीव ठाकुर, पीयूष परिहार, प्रियांशु ठाकुर, बाबू बघेल, कौशल, समीर, तुषार सिंह बाजवा, हेमंत ठाकुर कृष्ण मांन्द्रे, हेमंत, शंकर बघेल, हर्ष ठाकुर, हरि बघेल, चीकू ठाकुर सहित वार्ड के सभी सनातनी बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here