Home चर्चा में शिक्षा के प्रकाश कुंज को समाज से जागृत करे – गजेंद्र यादव

शिक्षा के प्रकाश कुंज को समाज से जागृत करे – गजेंद्र यादव

12
0

बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी 

यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर द्वारा आयोजित विराट मड़ई नृत्य कला महोत्सव एवं सर्व प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रमुख मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार जरूरी है शिक्षा एक ऐसा पूंजी है जिसका बंटवारा नहीं किया जा सकता और आज छत्तीसगढ़ शासन की मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी ने इस महत्वपूर्ण विभाग को आज हमे सोपा है इसलिए मैं चाहता हूं कि हमारे समाज में शिक्षा का प्रसार हो तथा पूरा समाज शिक्षा के प्रकाश पुंज से प्रकाश मन होl उन्होंने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आने वाले वर्ष में इस कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद करने की घोषणा की l

यादव नृत्य कला हमारा धरोहर है इसे संजो कर रखना रामकुमार यादव
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव ने सभा को अपने अंदाज में संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष एक महत्व पूर्ण प्रस्ताव रखा जिसमें विश्व विजेता महिला कबड्डी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त करने वाली कुमारी संजू यादव को द्वितीय श्रेणी का अधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है जिसका पूरे समाज ने करतल धोनी से स्वागत किया उन्होंने कहा कि समाज की शौर्य प्रदर्शन एवं नृत्य कला हमारा सामाजिक धरोहर है इस संस्कृति को बचाए रखना हम सब का कर्तव्य है मुझे आशा है कि हमारा समाज इस संगठन क्षमता को अभी तक आगे रखते हुए समाज को संगठित रहने की अपील की तथा समाज के हक की लड़ाई में एकता प्रदर्शन करनी बात कहीl

महोत्सव में समाज की एकता रखना जरूरी- अटलश्रीवास्तव
कार्यक्रम में अति विशिष्ट स्थिति के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने आयोजन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज को संगठित होकर अपनी संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में यादव समाज की बहुत जनसंख्या है और सबसे ज्यादा मेरे नजदीक अगर कोई है तो यादव समाज का है उन्होंने समिति की मांग पर अपनी विधायक निधि से 10 लख रुपए सामाजिक भवन हेतु देने की घोषणा किए l
यह महोत्सव समाज में समरसता का भाव पैदा करता है – रमेश यदु

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यद कहां की यादव समाज की जनसंख्या 35 लाख है लेकिन जिस हिसाब से हमारी उपेक्षा हो रही है उसको शब्दों में मकान नहीं किया जा सकता उन्होंने समाज को संगठित रहने का और संघर्ष करने की अपील की उन्होंने कहा कि हमारा भगवान श्री कृष्णा जन्म से लेकर अंतिम समय तक संघर्ष किया और पूरे विश्व में राजकीय इसी तरह हम लोगों को भी अपनी संगठन क्षमता को आगे बढ़ते हुए सामाजिक एकता को प्रदर्शित करना चाहिए सर्व यादव समाज आज संपूर्ण छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में प्रत्यक्ष रूप से संगठित है और सभी जिलों में हमारे इकाइयां फैली है आने वाले समय में तहसील जिला एवं प्रदेश स्तर का चुनाव तय हुआ है इसके लिए चुनाव अधिकारी बना दिया गया है आने वाले 28 दिसंबर को राजनांदगांव में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई है आप लोगों को भाग लेना जरूरी है l

यादव समाज का यदुवंशियों का नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करना अनुकरणीय कार्य -विष्णु यादव

समापन समारोह के अध्यक्षता कर विष्णु यादव जी यादव समाज का यदुवंशियों का नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करना अनुकरणीय कार्य है l अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप महिला कबड्डी के चैंपियन में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी किताब प्राप्त करने वाली कुमारी संजू देवी यादव को विराट मढ़ई मेला रतनपुर में सम्मान किया गया संजू देवी यादव छत्तीसगढ़ की पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है जिन्होंने एक खिताब प्राप्त किया और उसको यादव समाज के द्वारा इस मंच में सम्मान किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ की पहली महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली कु सुभद्रा यादव को भी इस मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया साथी नगर की बिटिया कुमारी स्नेहा सोनी को अस्सिटेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में चयन होने पर इस मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया उपरोक्त तीनों बिटिया महिला वर्ग के लिए बहुत बड़ा अनुकरणीय और प्रेरणा स्रोत बने हैंl
उन्होंने सभी नर्तक दलों को 5000 रुपये देने की घोषणा किएl

इस कार्यक्रम में दीपिका नगर पालिका के अध्यक्ष अनूप यादव, सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनवती यादव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव प्रदेश महामंत्री श्रीमती गीता यादव ने सभा को संबंध करते हुए सामाजिक एकता के ऊपर अपनी बात कही तथा युवा और महिला शक्ति अगर एक हो जाएगा तो निश्चय ही बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा नारी शक्ति के मेहनत से हमारा समाज आगे बढ़ेगा l
आज हमारे समाज में नशा मुक्ति तथा शिक्षा युक्त समाज की आवश्यकता है आज आदरणीय गजेंद्र भैया के मंत्री बनने से पूरा भरोसा है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्टार उच्च स्तर पर जाएगाl
आयोजन को सफल बनाने में कन्हैया यादव, शिव यादव, रामसेवक यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, राजा यादव,
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शांति यादव, मानस यादव, अरुण यादव, बलदाऊ यादव, लाकेश यादव, नीरज यादव, वासु यादव, शंकर यादव, एवं पूरा यादव समाज उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here