Home चर्चा में दंतेवाड़ा से बड़ी खबर: एकलव्य खेल परिसर जावंगा की सरिता बघेल ने...

दंतेवाड़ा से बड़ी खबर: एकलव्य खेल परिसर जावंगा की सरिता बघेल ने नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

2
0

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा।
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 22 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित 42वीं NTPC सब-जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में दंतेवाड़ा की सरिता बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एकलव्य खेल परिसर जावंगा की प्रतिभावान तीरंदाज सरिता ने राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है।

सुदूर अंचल से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने वाली सरिता बघेल ने इंडियन राउंड बालिका वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लगातार मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

उनकी इस सफलता से जहां एक तरफ एकलव्य खेल परिसर जावंगा का नाम रोशन हुआ है, वहीं पूरे दंतेवाड़ा जिले को राष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान मिली है।

सरिता ने अपनी उपलब्धि के माध्यम से संदेश दिया है कि—
“लगातार प्रयास, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस रखकर ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आगे भी इसी तरह खेलकर उच्च स्तर पर जगह बनाने के लिए प्रयास जारी रहेगा।”

यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here