Home चर्चा में शिक्षा की बगिया में मिठास: बेटे के जन्मदिन पर व्याख्याता ने दिया...

शिक्षा की बगिया में मिठास: बेटे के जन्मदिन पर व्याख्याता ने दिया ‘न्योता भोज’, बच्चों को खिलाई राष्ट्रीय मिठाई जलेबी और नमकीन

32
0

सोमन साहू/आरंग –

सरकारी स्कूलों में जन्मदिन मनाने का चलन अब एक नई और प्रेरणादायक दिशा ले रहा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई में पदस्थ व्याख्याता (लेक्चरर) ज्योति शर्मा ने अपने द्वितीय पुत्र आयुष्मान के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों के लिए एक ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया, जिसमें पारंपरिक केक की जगह राष्ट्रीय मिठाई जलेबी और नमकीन खिलाया गया।

व्याख्याता ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक स्वस्थ और पारंपरिक अनुभव देना था। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता चंदू लाल साहू, सुश्री डार्थी तांडी ,तृप्ति शर्मा, पुष्पा चंद्राकर,संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला,बसंती सोनकर,चूमेश्वरी साहू,लेखनी निषाद ,उमाशंकर यादव,दुर्गेश कण्डरा एवं स्व सहायता समूह की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here