Home कोरबा जय स्तंभ चौक सतनाम नगर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान...

जय स्तंभ चौक सतनाम नगर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की तलाश में पुलिस

5
0
कोरबा, 03 दिसंबर 2025।
जय स्तंभ चौक सतनाम नगर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मोहम्मद करिश्मुल्ला पिता मोह. हय्यात (उम्र 35 वर्ष, निवासी–रूमगड़ा थाना बालकोनगर, जिला कोरबा) ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2025 शाम लगभग 5 बजे उन्होंने जय स्तंभ चौक सतनाम नगर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मार्ग क्रमांक 88/2025 एवं धारा 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया गया। शव परीक्षण के बाद सुरक्षित रखवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, सांवला रंग, मजबूत कद-काठी है। उसने जर्सी व जींस पैंट पहन रखा था। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है और किसी तरह के दस्तावेज भी उसके पास नहीं मिले हैं।
पुलिस अब शव की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग की अपील कर रही है। जिन लोगों के परिजन या परिचित लापता हैं या जो उक्त व्यक्ति को पहचानते हों, वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर —
 थाना प्रभारी सिविल लाइन, रामगुरु दुर्गेश खरे: 9479133999
 थाना सिविल लाइन संपर्क नंबर: 8770721433
पुलिस ने कहा है कि पहचान उजागर होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here