रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने रतनपुर बूढा महादेव मैदान में रतनपुर में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित विशाल मड़ई मेला रावत नाच के सम्मेलन अभिनंदन समारोह में शामिल होकर समाज के विकास हेतु कई घोषणाएं कीं। उन्होंने समाज के सामाजिक कार्यों एवं मेले के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख रुपये,( 5 लाख रुपये की) स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने रतनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यादव समाज को प्रत्येक वर्ष आगामी बजट में 10 लाख रुपये अनुदान देने के लिए संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को पत्र प्रेषित किए हैं
मड़ई मेला रावत नाच महोत्स्व में श्री गजेंद्र यादव ने सर्व यादव समाज रतनपुर द्वारा आयोजित इस मेले ओर सम्मेलन के भव्य आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व यादव समाज का इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान श्री कृष्ण जिन्होंने गीता जैसा महान ग्रंथ इस दुनिया को दिया, यादव समाज उनके वंशज हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज का प्रेम और सौहार्द्र से रतनपुर और पूरे प्रदेश की उन्नति और प्रगति में सहयोग बना रहे।

कार्यक्रम में समाजजनों ने पारंपरिक नृत्य-गान के साथ मंत्री श्री यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें समाज की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक स्वरूप पारंपरिक वेशभूषा और सजी हुई लाठी भेंट की गई। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री यादव ने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी आर्थिक रूप से पिछड़ा है, जिसे मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर समाज के लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर समाज को नई दिशा प्रदान करें।
इसके साथ ही
माननीय श्री गजेंद्र यादव जी स्कूल शिक्षा मंत्री जी हमारे कार्यक्रम में साक्षी बनकर एवं कार्यक्रम की भव्यता देखकर आगामी बजट 2026-27 से प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने के लिए एवं इस वर्ष 5 लाख प्रदान करने के लिए माननीय मंत्री जी श्री राजेश अग्रवाल संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन को पत्र लिख कर जारी किए हैं
उक्त कार्यक्रम में समाज सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थेl
समारोह के अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव ने भवन निर्माण के 10 लाख रुपये देने की घोषणा किए l इसके साथ कार्यक्रम के समारोह के अध्यक्षता कर रहे विष्णु यादव (उपाध्यक्ष सर्व यादव समाज छ ग) के द्वारा प्रत्येक नर्तक दलों 5,000 रुपये देने की घोषणा किए हैं l
उपरोक्त किए गए घोषणा पर यादव समाज कल्याण समिति एवं रतनपुर वासियों ने अपना आभार व्यक्त किए हैं l









