Home खेल रायपुर वनडे में टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप जर्सी का...

रायपुर वनडे में टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप जर्सी का भव्य अनावरण

157
0

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की नई टी20 विश्व कप 2026 जर्सी का आधिकारिक अनावरण किया गया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में किया गया यह लॉन्च इस मुकाबले के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक रहा।

बता दें कि जर्सी का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था और जैसे ही मिड-इनिंग्स ब्रेक के दौरान इसे सार्वजनिक किया गया, स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे बेहद सादगीपूर्ण लेकिन असरदार अंदाज़ में पेश किया।

नई टी20 जर्सी में पारंपरिक इंडियन ब्लू को आधुनिक डिज़ाइन के साथ जोड़ा गया है। इसमें गहरे नीले रंग के साथ केसरिया और हल्के नीले पैटर्न दिए गए हैं, जो टीम इंडिया की पहचान और ऊर्जा को दर्शाते हैं। जर्सी में हल्के भार वाला कपड़ा, पसीना सोखने की तकनीक और फिटेड स्पोर्ट्स कट का इस्तेमाल है, जिससे खिलाड़ियों को मैदान पर अधिक आराम और फुर्ती मिलेगी।

जर्सी लॉन्च इवेंट में टी20 वर्ल्ड कप-2026 के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा और उनके साथ तिलक वर्मा समेत बोर्ड के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव घरेलू सीज़न (SMAT) में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here