Home चर्चा में लैंगिक समानता के लिए अभियान

लैंगिक समानता के लिए अभियान

3
0

अर्जुन झा/बकावंड। जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान नई चेतना-4.0 के तहत 25 नवंबर 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत बकावंड मे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर संचालित है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सीधे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर में आवेदन देकर महिलाओं को निजात दिलाने का काम किया जाएगा।

नई चेतना- 4.0 के जेंडर रिसोर्स सेंटर मे जेंडर समानता पर अभियान के तहत शपथ ग्रहण, जेंडर प्रतिज्ञा एवं रैली कर जेंडर समानता हेतु जागरूक किया गया। जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरूण पांडे, जनपद सदस्य जगमोहन बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत बकावंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारेश्वर कुर्रे, थाना प्रभारी बकावंड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला कार्यकम प्रबधंक, विकासखंड प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, महिला बाल विकास के अधिकारी, चारो संकुलों के पदाधिकारी, टीआरआई संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here