Home मुख्य ख़बरें नए साल पर आरबीआई का तोहफा: रेपो रेट में 0.25% की कटौती,...

नए साल पर आरबीआई का तोहफा: रेपो रेट में 0.25% की कटौती, लोन होंगे सस्ते

63
0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने आम लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। इस फैसले के बाद होम और कार लोन सस्ता हो गया है। साथ ही साथ ही बैंक कम रेट पर लोन ऑफर कर सकते हैं। फैसले के बाद आरबीआई का रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि हम रेपो रेट में कटौती तत्‍काल प्रभाव से लागू कर रहे हैं।

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी, अप्रैल और जून में कटौती की थी. इसका मतलब है कि मौजूदा कैलेंडर ईयर में आरबीआई ने 6 से 4 बैठकों में 1.25 फीसदी की कटौती की थी। अगस्त और अक्टूबर में आरबीआई ने रेपो रेट को होल्ड पर रखा था।  आने वाले दिनों में भी रेपो रेट कम हो सकता है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछला महीना हमारे लिए बड़ी चुनौती भरा रहा है, लेकिन अब आगे का महीने जीडीपी से लेकर महंगाई तक अच्‍छा रहने वाला है। हमारा महंगाई टारगेट 2 फीसदी रहने वाला है। दूसरी तिमाही में रीयल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रहा है। इस साल के पहले छमाही में जीडीपी 8 फीसदी रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here