Home कोरबा हिंदू शौर्य दिवस पर कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन, वीरगति को...

हिंदू शौर्य दिवस पर कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन, वीरगति को प्राप्त कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि

26
0
कोरबा। हिंदू शौर्य दिवस (06 दिसंबर 2025) के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कोरबा द्वारा शनिवार को मेडिकल कॉलेज कोरबा परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर आंदोलन में अप्रतिम साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त बजरंग दल के वीर राम बंधु कोठारी और शरद कोठारी को ससम्मान नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि कोठारी बंधुओं ने श्रीराम मंदिर संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी और 06 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचे पर सर्वप्रथम भगवा ध्वज फहराते हुए निडरता के साथ अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान को याद करते हुए संगठन द्वारा यह दिन हिंदू शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के शामिल होने की अपेक्षा की गई है। बजरंग दल ने सभी सनातनी बंधुओं से इस पुण्य कार्य में सहभागिता कर राष्ट्र व समाज सेवा की भावना को मजबूत करने की अपील की है।
— विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कोरबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here