दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
गेवरा
दीपका थाना अंतर्गत प्रगतिनगर कॉलोनी के निवासी सुदर्शन प्रसाद जायसवाल का 23 वर्षीय बेटा निखिल जायसवाल पिछले एक सप्ताह से लापता है। निखिल त्रिवेणी डेंटल कॉलेज बिलासपुर में अध्यनरत है ।
परिजनों के अनुसार निखिल एक सप्ताह पूर्व बिलासपुर से दीपका घर आया था। इसके बाद वह 30 नवंबर (रविवार) को दोपहर 2 बजे बस से वापस बिलासपुर चला गया।
निखिल ने फोन पर परिजनों को कहा कि वह दोस्तों के साथ है और फोन काट दिया। इसके बाद से निखिल का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं।
परिजन निखिल की तलाश में बिलासपुर कॉलेज पहुँचे, दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चला। त्रिवेणी डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने भी बताया कि निखिल कॉलेज नहीं पहुँचा है और परिजनों को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।
सुदर्शन जायसवाल ने दीपका थाना में आवेदन देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज की है।









