बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोलावल के आश्रित ग्राम सोरागुड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक केंद्र में रोज़ाना सिर्फ ताला खोलने की औपचारिकता भर निभाई जाती है। न बच्चे मौजूद होते हैं और न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौके पर दिखाई देती हैं। बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, प्री-स्कूल शिक्षा, टीकाकरण और अन्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रक्षक प्लस कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियमित गैर हाजिरी ने पूरे सिस्टम को मज़ाक बनाकर रख दिया है। यह स्थिति विभागीय पर्यवेक्षण और निगरानी पर भी सवाल खड़े करती है। नाराज़ ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाली इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले पर परियोजना अधिकारी प्रभा नेताम ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









