Home चर्चा में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में विश्व मृदा दिवस सह मासिक कार्यशाला का...

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में विश्व मृदा दिवस सह मासिक कार्यशाला का आयोजन

2
0

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक

सुकमा/ कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार  को विश्व मृदा दिवस एवं मासिक कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस की थीम “स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ शहर” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच. एस. तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने समेकित पोषण प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य सुधार, खाद्य सुरक्षा तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उप संचालक कृषि श्री पी. आर. बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रमुख मिट्टियों, मृदा नमूना संग्रह की वैज्ञानिक पद्धति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड देकर कृषको को प्रशिक्षत किया तथा रासायनिक रहित खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. परमानंद साहू ने रबी फसलों में कृषि यंत्रों के उपयोग, खेत की वैज्ञानिक तैयारी तथा ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।डॉ. योगेश कुमार सिदार ने प्राकृतिक खेती में देशी गौ-आधारित तकनीकों पर विस्तार से जानकारी देते हुए जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र एवं दशपर्णी अर्क की तैयारी और उपयोग का प्रदर्शन किया। इसी अवसर पर जिले के विभिन्न कृषि-संबंधित विभागों की मासिक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने रबी फसल उत्पादन, विभागीय योजनाएँ, अनुदान तथा आधुनिक तकनीकी उपायों की जानकारी किसानों को दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारी श्री पी. आर. बघेल, उप संचालक कृषि,  श्री यू. आर. सबनक, सहायक संचालक मत्स्य, श्री कैलाश मरकाम, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री भीम जायसवाल , सहायक संचालक कृषि,   श्री एल. एन. बघेल, कृषि विस्तार अधिकारी, श्री सी.के. बोरकर  उद्यान विभाग से श्री तिग्गा सर एवं श्री कमल गवाड़े के साथ साथ कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा से उपस्थित वैज्ञानिक एवं स्टाफश्री एच. एस. तोमर (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख), डॉ. परमानंद साहू (कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ), डॉ. योगेश कुमार सिदार (कीट विज्ञान विशेषज्ञ), सुश्री मयूरी ठाकुर (प्रक्षेत्र प्रबंधक), सुश्री लक्ष्मी ठाकुर, ज्योतिष कुमार पोटला, ओम प्रकाश, अजय एवं नंदा सहित अन्य कर्मचारी। कार्यक्रम में कुल 56 किसानों ने सहभागिता की और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here