बालोद से सिटिजन जर्नलिस्ट – इरफान खान
ग्राम अर्जुनी में समस्त ग्राम वासी ,शासकीय प्राथमिक शाला समिति के तत्वाधान में 2दिन के लिए संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्राम वासियों के साथ साथ शाला क्रीड़ा प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित की गई।कूद
कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य अतिथि क्षेत्र के गुरूर के जनपद अध्यक्षा श्रीमति सुनीता साहू ने ग्राम पंचायात सरपंच श्रीमती हेमलता साहू ने अध्यक्षता की ,तिरंगे को सलामी देकर तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर के किया ,कार्यक्रम को गति प्रदान की।

सुनीता साहू ने अपने उद्बोधन में समस्त ग्राम वासियों एवं शाला समिति का आभार प्रकट किया साथ सभी बच्चों का उत्साह वर्धन कर सबको खेल कूद में बढ़चढकर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया साथ बच्चों को खेलकूद के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए बोली के खेलकूद से व्यक्ति का शरीर हृष्ट पुष्ट रहता है स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर ही मानव का सब से बड़ा धन होता है आगे सभी बच्चों को जीतने के लिए शुभकामनाएं दी एवं आगामी भविष्य में ऐसे ही आयोजन होते रहे इसकी कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिधि जनपद सदस्य लता लक्ष्मी चंद साहू भी मौजूद थी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू,उपाध्यक्ष लोकशाय साहू,महेंद्र भारद्वाज,चुम्मन साहू,भूषण साहू व ग्राम के वरिष्ठ नागरिक आसपास से खेल देखने आए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे









