Home मुख्य ख़बरें इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से मची अफरा-तफरी, यात्रियों की मदद को रेलवे...

इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से मची अफरा-तफरी, यात्रियों की मदद को रेलवे ने जोड़े 116 अतिरिक्त कोच

89
0

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। यात्री इन ट्रेनों के जरिए यात्रा कर सकते हैं। रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूरे नेटवर्क में आसान यात्रा और रहने की जगह की सही उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जो देश भर में 114 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रिप चला रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here