Home चर्चा में खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी ; रतनपुर में फिर उभरेगा रात्रि क्रिकेट...

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी ; रतनपुर में फिर उभरेगा रात्रि क्रिकेट का जादू ; वार्ड स्तरीय RPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन

32
0

बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी 

रतनपुर:

15 दिसंबर से महामाया मंदिर मैदान में सात दिवसीय वार्ड स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। राजा मोरध्वज क्लब की अगुवाई में यह धमाकेदार टूर्नामेंट रतनपुर के 15 वार्डों की नगर पालिका टीमें, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और समाजसेवी समेत कुल 16 टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित होंगे। शुरुआती मुकाबले 8 ओवर के होंगे जबकि सेमीफाइनल और फ़ाइनल 10-10 ओवर का होगा।विजेता टीम को 31,000 रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15,000 रुपए नकद पुरस्कार मिलेगा।अनुशासन में उत्कृष्ट टीम को 3,131 रुपए, मेन ऑफ द सीरीज को 5,000 रुपए और फाइनल मैच का मेन ऑफ द मैच 1,500 रुपए का नकद इनाम मिलेगा।

इसके अलावा, छक्कों, चौकों और हैट्रिक पर भी विशेष नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और उत्साह बना रहे।आयोजन समिति ने बताया कि यह टूर्नामेंट लगातार दूसरी बार हो रहा है, और इस बार भी इसकी गुणवत्ता और अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाएगा ताकि प्रतिभागी पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा ले सकें।15 दिसंबर को महामाया मैदान पर इस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के प्रमुख नागरिक, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और खेलप्रेमी शामिल होंगे।टूर्नामेंट में केवल 16 टीमें ही भाग ले सकेंगी, इसलिए इच्छुक टीमों को शीघ्र संपर्क कर अपनी एंट्री सुनिश्चित करनी होगी। रतनपुर के खेल प्रेमी और आयोजन समिति पूरे जोश के साथ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।रतनपुर की खेल प्रतिभाओं के लिए यह अवसर नई ऊंचाइयों को छूने का प्रेरणादायक मंच साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here