बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने जगार उत्सव में की शिरकत
जगदलपुर। बस्तर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने ग्राम पंचायत उसरी और बालेंगा में आयोजित जगार उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रीमती कश्यप ने कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।
ग्राम पंचायत उसरी में महालक्ष्मी जगार उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शंकुतला कश्यप ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है, अनुशासन की भावना बलवती होती है और शरीर तंदरुस्त रहता है। ग्राम पंचायत बालेंगा में वैभव लक्ष्मी जगार उत्सव समापन समारोह में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शंकुतला कश्यप ने मां वैभव लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे।शंकुतला कश्यप ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है। ये आयोजन ग्रामीणों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें अपनी परंपराओं को जीवंत रखने में मदद करते हैं। जगार उत्सव जैसे आयोजनों में ग्रामीण अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। ये आयोजन ग्रामीणों के बीच एकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्हें अपने क्षेत्र की संस्कृति को गर्व से प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, ग्राम पंचायत उसरी सरपंच मंदेश मौर्य, मधोता-2 के सरपंच ईस्पर मंडावी, रतिराम कश्यप, छबिश्याम यादव, जगरु कश्यप, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









