Home चर्चा में स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी रद्द — स्मृति ने पोस्ट...

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी रद्द — स्मृति ने पोस्ट में लिखा: “मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं, अब आगे बढ़ने का समय है”

298
0
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी अब नहीं होगी। काफी समय से दोनों की शादी और सगाई की चर्चाएं जारी थीं, लेकिन अब इस रिश्ते के officially खत्म होने की पुष्टि खुद स्मृति ने सोशल मीडिया पर की है।
स्मृति ने अपने बयान में लिखा कि वह इस विषय को और आगे बढ़ाना नहीं चाहतीं और इसे यहीं समाप्त करना ही सबसे बेहतर समझती हैं। उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है, इसलिए इस मामले पर वह और कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।
पलाश की तरफ से इस संबंध पर आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते यह शादी टलने के बजाय पूरी तरह कैंसिल कर दी गई।
इस रिश्ते को लेकर फैन्स लंबे समय से उत्साहित थे — दोनों को कई बार साथ देखा गया था और इंडस्ट्री के कुछ करीबी लोग भी शादी की तैयारियों की चर्चा कर रहे थे। लेकिन हाल की परिस्थितियों और व्यक्तिगत reasons के चलते दोनों ने अलग-अलग रास्ते अपनाने का निर्णय लिया है।
स्मृति ने अपने फैंस से आग्रह किया है कि वे उनकी privacy का सम्मान करें और इस विषय में अनावश्यक अटकलों या खबरों को बढ़ावा न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here