Home चर्चा में ग्राम पंचायत बोरसी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

ग्राम पंचायत बोरसी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

8
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जांजगीर-चांपा, 5 दिसंबर 2025/अनुविभाग चांपा के अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बोरसी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्र. 542005032) के संचालनकर्ता का पद रिक्त होने पर इसके संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उक्त ग्राम पंचायत के समस्त पात्र निवासी संस्थाओं/समूहों से उचित मूल्य दुकान संचालन के इच्छुक संस्था/समूह अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में दिनांक 19 दिसंबर 2025 की शाम 5:00 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते है।
आवेदन पत्र के साथ संस्था/समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति (बचत राशि सहित) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना है।  निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में आम जनसूचना ग्राम पंचायत बोरसी परिसर, जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here