Home खेल 6 साल बाद टूटा रिश्ता: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने की...

6 साल बाद टूटा रिश्ता: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने की शादी टूटने की पुष्टि

194
0

 भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. मंधाना ने कहा कि उनका पलाश मुच्छल के साथ रिश्ता खत्म हो गया है. यानी उनकी शादी टूट गई है. मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की.

जिस बात की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थीं वही हुआ. इंडियन विमेंस क्रिकेट की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी आखिरकार टूट गई है. पूरे 6 साल बाद का रिश्ता भी खत्म हो गया. 7 दिसंबर 2025 के दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी से साफ कर दिया कि उनकी शादी रद्द हो चुकी है.

मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी.संगीत, हल्दी और बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन इसी बीच स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद शादी पहले पोस्टपोन हुई और अब पूरी तरह रद्द हो गई. मंधाना ने खुद इसकी पुष्टी की. फिर पलाश ने भी अपना स्टेटमेंट दिया.

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी महिला स्टार्स में शामिल स्मृति मंधाना और सिंगर-प्रोड्यूसर पलाश मुछाल ने रविवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालकर शादी टूटने की आधिकारिक जानकारी दी. स्मृति ने लिखा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सच्चाई बताना जरूरी था. उन्होंने साफ कहा कि शादी कैंसिल कर दी गई है और वह चाहती हैं कि लोग इस मामले को यही खत्म मानें. उन्होंने दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here