Home मुख्य ख़बरें गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: झारखंड के तीन युवकों की मौत, दो सगे...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: झारखंड के तीन युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

102
0

गोवा-

रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं, जिनमें दो सगे भाई थे। तीनों रोज़गार के सिलसिले में गोवा गए थे।

रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) इस हादसे में दम तोड़ बैठे। दोनों की मौत की जानकारी उनके रिश्तेदार निशान कुमार ने परिवार को दी। सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। बड़े भाई फगु महतो के अनुसार, दोनों बेटों की मौत का सदमा पिता धनेश्वर महतो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और लगातार बेहोश हो रहे हैं।

अग्निकांड में तीसरा पीड़ित मोहित मुंडा (22) था, जो खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव का निवासी था। मोहित के घर में भी घटना के बाद चीख-पुकार मची हुई है और पूरा परिवार शोक में डूबा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फतेहपुर, गोविंदपुर और आसपास के कई गांवों के युवक काम की तलाश में गोवा गए हैं। हादसे के बाद उनके साथी अस्पताल पहुंचकर शवों की पहचान कर रहे हैं। इधर, घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है और परिजन लगातार अपने बच्चों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here