आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग में उस समय हड़कंप मच गया जब आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई थी. आग लगने से ट्रक का केबिन बुरी तरह जल गया है. आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पास के दुर्गा भोजनालय से बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश किया, लेकिन आग लगातार फैल रही थी. जिसके बाद अंत में बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर दुर्गा भोजनालय के पास चावल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते ट्रक के केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह जल गया। हालांकि आग फैलने से पहले ही बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर… आग के घटना की सूचना पर मौके पर आरंग पुलिस भी पहुंच गई थी. आग लगने से ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां भी जल गई हैं. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है.







