Home अंतर्राष्ट्रीय भारतीय चावल पर टैरिफ लगाने के संकेत, ट्रंप का बड़ा बयान

भारतीय चावल पर टैरिफ लगाने के संकेत, ट्रंप का बड़ा बयान

100
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से निर्यात होने वाले चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने अमेरिका के किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के मदद पैकेज की घोषणा करते समय ये संकेत दिए हैं।

अमेरिकी किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने ट्रंप से शिकायत की थी कि भारत और दूसरे देशों से आने वाले चावल की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके बाद ट्रंप अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेट्री की तरफ मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि भारत ऐसा नहीं कर सकता है। इसके लिए टैरिफ देना होगा।

फिलहाल अमेरिका ने भारतीय चावलों पर 25 फीसदी टैरिफ और 25 पर्सेंट पैनल्टी लगा रखी है। अगर नए टैरिफ लगे तो ये लिमिट 50 फीसदी को पार कर जाएगी।

अमेरिकी किसानों के लिए 12 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रंप ने कहा कि सरकार उन दावों की जांच करेगी कि देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत वाला चावल डंप कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here