Home चर्चा में डॉ. शिरोमणि माथुर ने रखी शानदार परंपरा की बुनियाद

डॉ. शिरोमणि माथुर ने रखी शानदार परंपरा की बुनियाद

26
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= नगर के प्रथम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान =
दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के प्रथम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान एक गरिमामय समारोह में ख्यातिलब्ध लेखिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। टीम पुरोबी वर्मा को डॉ. श्रीमती माथुर ने सम्मानित किया।


दल्ली राजहरा नगर पालिका के गठन के बाद प्रथम चुनाव दिसंबर 1999 में हुआ। पालिका परिषद के प्रथम चूनाव में निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद 7 जनवरी 2000 को शपथ ग्रहण कर अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि व जनता की सेवा का संकल्प लेकर सभी अपने कर्मपथ पर अग्रसर हुए। इस ऐतिहासिक पल के 25वर्ष पूरे हो चुके हैं। प्रथम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में से कुछ जिवकोपार्जन हेतु अन्यत्र चले गए कुछ निरंतर नगर की जनता के प्यार दुलार और स्नेह से आज भी एक जनप्रतिनिधि के रूप में मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित हैं। इन जन नायकों के सम्मान की शानदार परंपरा की शुरुआत संस्कृति मर्मज्ञ साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर ने की है। नगर की गौरव ख्याति प्राप्त लेखिका, समाजसेविका डाॅ. श्रीमती शिरोमणि माथुर ने नगर के प्रथम जनप्रतिनिधियों के सम्मान की आधारशिला ही नहीं रखी है, बल्कि उसे यथार्थ के धरातल पर नया आयाम दिया और साथ ही सदैव जनसेवा की भावना से कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी को प्रोत्साहित भी किया। सम्मान समारोह के आयोजन में सुत्रधार की भूमिका निभाने के लिए नगर की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा, उपाध्यक्ष बिहारी लाल ठाकुर, ईश्वर राव, श्रीनिवास राव, हीरालाल गुरुजी, हीरालाल पवार, नूतन साहू, लोमश पटेल, मुरली रावटे, रूखसाना बेगम, किरण सिन्हा, सुनीता कुर्रे, किरण सिंह,सुखंतीन ठाकुर, मथुरा रात्रे, चंपा साहू, प्रथम सीएमओ केडी चंद्राकर, इंजीनियर दिनेश सिंह, लेखापाल केके चंद्राकर का सम्मान डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर के हाथों किया गया। अंत में दिवंगत पार्षदों बल्देव ठाकुर, नारायण राव, अशोक सपहा, राजू डाहरे, दीना ठाकुर, लाल बिहारी पिपरे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here