Home चर्चा में आरंग में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खोलने की मांग तेज

आरंग में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खोलने की मांग तेज

117
0

आरंग नगर के व्यापारी संघ ने बैंक ऑफ बड़ौदा की एक नई शाखा खोलने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों की संख्या लाखों में पहुँच चुकी है, जिसके कारण आमजन को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में नगर में स्थित देना बैंक, जो वर्ष 1969 से एकमात्र बैंक था, के बड़ौदा बैंक में विलय होने के बाद यहाँ ग्राहकों की भीड़ और बढ़ गई है।

बैंक परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल तथा पार्किंग सुविधा का अभाव भी गंभीर समस्या बना हुआ है। किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों, ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापारियों को बैंकिंग कार्यों में अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर में वर्तमान में केवल दो पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएँ संचालित हैं, ऐसे में शीघ्र ही बैंक ऑफ बड़ौदा की एक नई शाखा खोलना अत्यंत आवश्यक बताया गया है।

इस संबंध में प्रस्तुत मांग पर शाखा प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संतोष चंद्राकर, दीपक सोनी, पंकज शुक्ला, शरद गुप्ता, बांकेबिहारी अग्रवाल और डॉ. मनोज चंद्राकर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here