Home चर्चा में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर दंतेवाड़ा महाबिद्यालय में विधायक चैतराम अटामी...

एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर दंतेवाड़ा महाबिद्यालय में विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने छात्रों से किया चर्चा

3
0

एक राष्ट्र एक चुनाव पर महाविद्यालय के छात्रों से संवाद कर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया


दंतेवाड़ा | शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितालंका दंतेवाड़ा के प्रांगण में ” एक राष्ट्र एक चुनाव ” के संदर्भ में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से मिलकर चर्चा किया गया | कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी ने एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र में एक चुनाव हो इसकी कल्पना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में एक देश एक चुनाव करवाने का प्रयास कर रहे हैं , एक राष्ट्र एक चुनाव क्यों आवश्यक है इससे देश और देश की जनता को क्या लाभ हानि होगी को लेकर विचार करने आज हम सब आपके बीच उपस्थित हुए है,जिससे चुनाव के प्रति जन मन में रहने वाली त्रुटियों और भावों को दूर कर उसका निदान कर एक राष्ट्र एक चुनाव जो देश हित में लाभकारी है को लागू करने अपना समर्थन देना है ।हर वर्ष किसी न किसी प्रकार के चुनाव जनता के बीच होते रहते हैं जिसको लेकर विभिन्न शासकीय कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के लिए लगाना विभिन्न तैयारियां करना साथ ही समय और धन व्यय करना यह राष्ट्र विकास में बाधक होता है और इसलिए इसे राष्ट्र विचार बनाना आवश्यक है मै छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारी हूं कि निकाय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार में पहली आहुति देने का कार्य किया और नगर पालिका और पंचायत चुनाव एक साथ करवा कर अपनी आहुति दी ।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने आज आयोजित कार्यक्रम में छात्रों से चर्चा में कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चर्चा करने हम सभी उपस्थित है जिसकी मुख्य भूमिका पूर्णतः आप सभी को स्पष्ट है इसके लाभ सीधी तौर भारत के आम जनमानस , चुनाव आयोग , भारत सरकार और सरकारी खजाने को होगा ।उन्होंने आगे कहा अब समय है कि हमे चुनाव में सुधार की आवश्यकता है ,उन्होंने कहा देश के सभी सुधारों के लिए काम करने का साहसिक निर्णय लेने की क्षमता यदि किसी ने दिखाई तो वह हमारी सरकार ने दिखाई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिखाया ।हर सार्वजनिक और सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सुधारों का कार्य नरेंद्र मोदी ने किया शिक्षा नीति में सुधार किया , स्वास्थ्य में सुधार , देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में सुधार , तीन तलाक , 500 वर्ष पुराने मुद्दे को सर्व सहमति से दूर हमने किया ,तो हम अब एक राष्ट्र एक चुनाव कराने में निश्चित ही हम सफल होंगे और हमारे देश के संसाधनों का कैफियत से उपयोग कर राष्ट्र के हित में धन और समय की बचत करना और साथ ही व्यवस्थाओं में समय बचाकर उसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा जिससे भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर अपने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा | कार्यक्रम के जिला संयोजक राहुल असरानी ने कहा की “एक राष्ट्र एक चुनाव” का निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा | एक राष्ट्र एक चुनाव से जनता के हित में,समय और व्यय दोनों की बचत होगी | आज देश में प्रत्येक वर्ष कहीं ना कहीं किसी न किसी राज्य में चुनाव की प्रक्रिया चल ही रही होती है हम जानते हैं की छत्तीसगढ़ में भी हमें विधानसभा,लोकसभा,नगरीय निकाय पश्चात पंचायत चुनाव को देखना पड़ता है ।इस दौरान लगने वाले आचार संहिता से सारे काम रुक जाते हैं, जिसका नुकसान आमजन को ही चुकाना पड़ता है, और अलग-अलग समय पर होने वाले चुनाव से देश की आर्थिक बर्बादी का आकलन भी किसी से छुपा नहीं है। सन 1967 तक एक साथ चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, किंतु बाद में अलग-अलग राज्यों के विधानसभा भंग होने और अन्य परिस्थितियों के चलते इसमें अंतर आ गया चुनाव की प्रक्रिया में लगने वाला सुरक्षा और अन्य कार्यवाही में होने वाला खर्च यदि एक साथ चुनाव होगा तो निश्चित ही इसका लाभ देश की जनता को मिलेगा वह पैसा जनकल्याणकारी योजनाओं में लग सकेगा। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया | इस दौरान महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी,जिला उपाध्यक्ष पिंटू उईके,मुकेश शर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली,मंडल महामंत्री गीदम लोकेन्द्र ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा लक्ष्मी यादव,डे नारायण,पार्षद विनोद साहू,राजेश बोरबन,रवि भदौरिया,भूपेंद्र निर्मलकर,मंडल कोषाध्यक्ष दंतेवाड़ा गौतम भाठी,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दंतेवाड़ा निखिल नाग,शिव प्रताप,गौरव भवानी,मनीष देवांगन,डिवीन थामस,मणि समेत भाजपा जिला पदाधिकारी,मोर्चा,मंडल एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here