Home चर्चा में वर्षों मांग के बाद स्वीकृत सड़क मरम्मत में बीएसपी ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति...

वर्षों मांग के बाद स्वीकृत सड़क मरम्मत में बीएसपी ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति से जनता में रोष

57
0

 शब्बीर कुरैशी/दल्ली राजहरा –

लौह अयस्क नगरी के खदान से निकले लौह अयस्क से करोड़ों मुनाफा अर्जित करने वाली भिलाई स्टील प्लांट द्वारा लगातार जनता एवं कई संगठनों के द्वारा सड़क मरम्मत की मांग किए जाने के बाद 61 लाख की लागत से 13 किलोमीटर सड़क निर्माण की निविदा जारी की गई , ज्ञात हो कि इस घोषणा के महीनों बाद निविदा प्रक्रिया और कार्यारंभ होने से पहले से ही मामला विचारणीय था , ऊपर से अब जब मरम्मत कार्य शुरू किया गया है तो नगर वासियों द्वारा मुखर हो कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत की गुणवत्ता को ले कर नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
ठेका एजेंसी द्वारा झरन मंदिर के आगे डामर सड़क मरम्मत कार्य किया गया और अब बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर में कार्य किया जा रहा है , पर सभी जगह देखा जा सकता है कि किस तरह ठेकेदार द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल थूक पोलिश का काम किया जा रहा है ।

डामर सड़क में उपयोग डामर को बेहद कम तापमान में गर्म कर केवल एक चादर बिछाने का कार्य किया जा रहा है ।
जानकारों के अनुसार यह सड़क मरम्मत 6 माह भी नहीं टिक पाएगा ।

ऐसे में माना जा रहा है कि ठेका एजेंसियों को अधिकारियों की मिलीभगत से नगरवासियों को और बीएसपी को चपत लगाने खासा लेन देन की गुंजाइश है , अन्यथा इंजीनियर और अन्य अधिकारी स्वयं इस क्षेत्र में रहते हैं ।
उनके सामने इस तरह का गुणवत्ताहीन कार्य होना संदेहास्पद है ।

यदि इस सड़क मरम्मत का कार्य इसी तरह गुणवत्ताहीन करके से हुआ तो नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों से सांसद से इसकी शिकायत करने की बात कही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here