Home कोरबा कोरबा में सनसनीखेज घटना: कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध...

कोरबा में सनसनीखेज घटना: कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा

696
0

कोरबा –

कोरबा शहर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। शहर के चर्चित कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर हंगामा शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलासपुर के रहने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here